यात्रियो की सुविधा हेतु रेलसेवाओं का महेन्द्रगढ, सतनाली एवं सिवानी स्टेशनों पर ठहराव

बीकानेर राष्ट्रीय समाचार
Spread the love
https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2023/11/nvvoqa38.pnghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.pnghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/12/IMG_20241216_191235.png

रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु विभिन्न रेलसेवाओं का महेन्द्रगढ, सतनाली एवं सिवानी स्टेशनों प्रायोेगिक आधार पर आगामी आदेशों तक ठहराव दिया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री शशि किरण के अनुसारः-

 

बीकानेर 15 जनवरी 2026। 1.गाडी संख्या 12323, हावडा-बाडमेर रेलसेवा दिनांक 21.01.26 से महेन्द्रगढ स्टेशन पर 18.00 बजे आगमन व 18.02 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 12324, बाडमेर-हावडा दिनांक 22.01.26 से महेन्द्रगढ स्टेशन पर 04.28 बजे आगमन व 04.30 बजे प्रस्थान करेगी।

2. गाडी संख्या 19701, जयपुर-दिल्ली कैंट रेलसेवा दिनांक 19.01.26 से सतनाली स्टेशन पर 02.10 बजे आगमन व 02.12 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 19702, दिल्ली कैंट-जयपुर रेलसेवा दिनांक 19.01.26 से सतनाली स्टेशन पर 02.40 बजे आगमन व 02.42 बजे प्रस्थान करेगी।

3. गाडी संख्या 14717, बीकानेर-हरिद्वार रेलसेवा दिनांक 20.01.26 से सिवानी स्टेशन पर 02.51 बजे आगमन व 02.53 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 14718, हरिद्वार-बीकानेर रेलसेवा दिनांक 21.01.26 से सिवानी स्टेशन पर 02.25 बजे आगमन व 02.27 बजे प्रस्थान करेगी।