बीकानेर, 30 जनवरी 2026। रात्रि करीब 10:30 बजे केदारमल उपाध्याय पुत्र गणेशलाल , उम्र 43 साल एक्सीडेंट से मृत्यु हो गई तत् पश्चात ट्रॉमा सेंटर इंचार्ज सीएमओ डॉ एल के कपिल जी एवं नर्सिंग ऑफिसर बलवीर सिंह जी ने परिवार को प्रेरित कर नेत्र दान के लिया प्रोत्साहन किया। उनके परिजनों—श्री लक्ष्मीनारायण जी एवं श्री शिव लाल शर्मा जी ने नेत्र दान करने का निर्णय लिया एवं ने सहमति प्रदान कर इस प्रेरणादायी कार्य को सम्पन्न कराया।
श्योपत गोदारा जिलाध्यक्ष नर्सिंग ऑफिसर ने बताया कि अंग दान के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़े और आगे आए जिससे किसी की मृत्यु उपरांत भी कई लोगों को जीवन बचा सके इस नेक कार्य के लिए परिवारजनों को सभी ने प्रशंसा पत्र देकर धन्यवाद ज्ञापित किया और नेक कार्य की सराहना की
यह नेत्रदान आई बैंक सोसाइटी ऑफ राजस्थान के द्वारा, ट्रॉमा सेंटर इमरजेंसी पीबीएम अस्पताल, बीकानेर में सम्पन्न हुआ। Eye Donation technician निलेन्द्र सिंह ने समय रहते सुरक्षित रूप से कॉर्निया एकत्रित किया।
इस अवसर पर डॉ.सात्विक कच्छावा सर्जरी रेजिडेंट,डॉक्टर उत्सव ऑर्थोपेडिक रेजिडेंट,कविता जी नर्सिंग सुपरवाइजर,नर्सिंग ऑफिसर मुकेश कुमार जी ,गणेशाराम जी सियाग पुलिस चौकी पीबीएम , अटेंडेंट साबिर जी ,अटेंडेंट राजेश जी मोदी ,मुकेश जी कछावा ,गार्ड बाबूलाल जी बिश्नोई ,धर्मेंद्र जी ,नियाज़ जी ,शौकत अली जी आदि का विशेष सहयोग रहा।
