बीकानेर में गूंजेगा बाबा साहेब का संदेश” — डॉ. अम्बेडकर जयंती पर भव्य आयोजन,

बीकानेर राजस्थान संभाग
Spread the love
https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2023/11/nvvoqa38.pnghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.pnghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/12/IMG_20241216_191235.png

 

📰 अनुशासित वाणी | विशेष रिपोर्ट

 

बीकानेर, 9 अप्रैल 2026।डॉ. हेडगेवार स्मृति सेवा न्यास, बीकानेर द्वारा भारतरत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम की तैयारियां अब जोर पकड़ चुकी हैं। इसी क्रम में गुरुवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षणिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और जिम्मेदारियों को लेकर विस्तार से मंथन किया गया। उपस्थित सदस्यों ने आयोजन को भव्य, गरिमामय और सफल बनाने के लिए अपने सुझाव साझा किए और पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

📍 यह भव्य आयोजन 14 अप्रैल 2026 (मंगलवार) को सायं 5:00 बजे वेटनरी ऑडिटोरियम, विजय भवन परिसर, बीकानेर में आयोजित होगा।

🎤 कार्यक्रम की मुख्य झलकियां:

मुख्य वक्ता: हरदयाल वर्मा (प्रांत संघचालक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, जोधपुर प्रांत)

मुख्य अतिथि: विश्राम मीणा (संभागीय आयुक्त, बीकानेर)

अध्यक्षता: टेकचंद बरडिया (सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी एवं समाजसेवी)

बैठक में सभी संगठनों ने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की। साथ ही अतिथियों से कार्यक्रम स्थल पर निर्धारित समय से 10 मिनट पूर्व पहुंचकर आयोजन की गरिमा बनाए रखने का आग्रह किया गया।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बाबा साहेब के विचारों, सामाजिक न्याय के संदेश और उनके द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना है।

👉 अनुशासित वाणी आप सभी से अपील करता है कि इस प्रेरणादायी आयोजन का हिस्सा बनें और बाबा साहेब के विचारों को आगे भड़ाये।