– श्री कोलायत क्षेत्र में सड़क निर्माण को मिली ₹70 लाख की स्वीकृति – विधायक भाटी !!

Blog
Spread the love
https://https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2026/05/WhatsApp-Image-2026-05-30-at-2.27.10-PM-1.jpeghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.png

 

बीकानेर। 30 सितंबर- श्री कोलायत क्षेत्र में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अग्नेऊ (उदावतो की ढाणी) लिंक सड़क के निर्माण कार्य को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

 

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने बताया की कृषि उपज मंडी समिति, पूगल के प्रस्ताव पर किमी 3/0 से 5/0 तक, रणधिसर की ओर, कुल 2.00 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण के लिए ₹70 लाख की स्वीकृति जारी की गई है।

 

इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों एवं किसानों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा कृषि गतिविधियों एवं कृषि उपज के परिवहन के लिए बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध होगा।

 

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए माननीय मुख्यमंत्री एवं राजस्थान सरकार का आभार व्यक्त किया। भाटी ने कहा कि क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और सड़क संपर्क को मजबूत करने के कार्य निरंतर आगे बढ़ाए जा रहे हैं।

 

विधायक भाटी ने कहा कि कोलायत विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों तक विकास की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।

 

सादर- विधायक कार्यालय, कोलायत विधानसभा क्षेत्र !!