संविधान की समझ से लोकतंत्र की मजबूती तक: एमजीएसयू में प्रश्नोत्तरी और युवा संसद का आयोजन

बीकानेर राजस्थान
Spread the love
https://https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2026/05/WhatsApp-Image-2026-05-30-at-2.27.10-PM-1.jpeghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.png

 

 

बीकानेर 25 नवम्बर, 2026। एमजीएसयू के स्कूल ऑफ लॉ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के संयुक्त तत्वावधान में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

किसी भी देश की शासन व्यवस्था, नीतियों के निर्धारण एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण में संविधान की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। संविधान समय एवं परिस्थितियों के अनुरूप आवश्यक बदलावों को आत्मसात करते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक सशक्त एवं समावेशी बनाता है। विशेष रूप से संविधान द्वारा नागरिकों को प्रदत्त मतदान का अधिकार लोकतंत्र की मजबूती का आधार है। संविधान के प्रति जागरूकता, संवैधानिक मूल्यों की समझ एवं नागरिक कर्तव्यों के प्रति प्रतिबद्धता विकसित करने के उद्देश्य से महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर के स्कूल ऑफ लॉ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के संयुक्त तत्वावधान में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रमों की श्रृंखला में संविधान विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता तथा पंचम युवा संसद के अंतर्गत पर्यावरणीय विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इन प्रतियोगिताओं में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपनी प्रतिभा एवं ज्ञान का प्रदर्शन किया।

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में दिग्विजय सिंह ने प्रथम, नंदिनी पुरोहित ने द्वितीय तथा ग्लोरी अस्थाना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इसी प्रकार पंचम युवा संसद के अंतर्गत आयोजित पर्यावरणीय भाषण प्रतियोगिता में नंदिनी पुरोहित एवं तान्या शर्मा ने संयुक्त रूप से प्रथम, तेजाराम राईका एवं तान्या अग्रवाल ने द्वितीय तथा माधव व्यास एवं कनिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई प्रभारी डॉ. प्रगति सोबती एवं डॉ. प्रभुदान चारण भी उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता की सराहना करते हुए संविधान के मूल्यों, लोकतांत्रिक चेतना, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूकता को अत्यंत आवश्यक बताया।

कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को दिनांक 26 नवम्बर को स्कूल ऑफ लॉ द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित विशेष समारोह में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA), मांडवी राजवी एवं विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. नरसी राम बिश्नोई द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।

इन आयोजनों का उद्देश्य विद्यार्थियों में संवैधानिक जागरूकता, लोकतांत्रिक सहभागिता, पर्यावरणीय चेतना तथा जिम्मेदार नागरिकता की भावना विकसित करना है।