चूनगरान समाज की 70 प्रतिभाओं का सम्मान –

Blog
Spread the love
https://https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2026/05/WhatsApp-Image-2026-05-30-at-2.27.10-PM-1.jpeghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.png

 

समाज की प्रतिभाओं का सम्मान एवं मार्गदर्शन प्रेरणादायक कदम- कल्ला 

बीकानेर, 11 नवंबर 26 । महबूब एज्युकेशन वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में मोहल्ला चूनगरान चौक में “चूनगरान समाज प्रतिभा सम्मान ” समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चूनगरान समाज की 70 प्रतिभाओं सम्मान किया गया ।

 

संस्था अध्यक्ष हाफिज फरमान अली ने कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत किया । कार्यक्रम में महापौर अनिल कल्ला ने कहा कि समाज की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाना प्रेरणादायक है । उन्होंने कहा कि सफल प्रतिभाओं के माता पिता का भी सम्मान करना चाहिए जिनकी मेहनत से वे इस मुक़ाम पर पहुंचे है ।

मुख्य अतिथि पूर्व केबिनेट मंत्री डॉ बी डी कल्ला ने कहा कि समाज की प्रतिभाओं का सम्मान करना सराहनीय प्रयास है । उन्होंने कहा कि प्रशासनिक सेवाओं में सफलता के लिए समाज में मार्गदर्शन एवं कोचिंग की व्यवस्था करना चाहिए । कार्यक्रम में पीर मोहम्मद सलीम चिश्ती खास मेहमान थे ।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित डॉ मोहम्मद साबिर, डॉ अब्दुल समद, नगर निगम के पूर्व आयुक्त मौलाबख्श, एसबीबीजे बैंक के पूर्व चीफ मैनेजर अल्लाह बख्श की ओर से प्रतिभाओं को उपहार प्रदान किए गये । मंच संचालक इरशाद अज़ीज़ ने अतिथियों और सम्मानितजनों का परिचय दिया ।

कार्यक्रम के संयोजक अज़ीज़ भुट्टा ने धन्यवाद और आभार व्यक्त करते हुए बताया कि समाज के जरूरतमंदों को जन कल्याण योजनाओं में पंजीकरण हेतु मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान किया जाएगा ।

इनका हुआ सम्मान 

कार्यक्रम में संस्था के अशफाक अहमद कादरी, पूर्व पार्षद प्रतिनिधि ताहिर हसन कादरी, अशफ़ाक कादरी, फिदा हुसैन, शाकिर अहमद,अफरोज खान, हसन अली, शहजाद अहमद, इरफान अली, मास्टर बिलाल अहमद, राशिद हसन, बिशारत अली को सम्मानित किया गया ।