कुम्हार समाज ने दिखाई एकजुटता, रेखाराम खुड़िया बने धर्मशाला अध्यक्ष

बीकानेर राजस्थान
Spread the love
https://https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2026/05/WhatsApp-Image-2026-05-30-at-2.27.10-PM-1.jpeghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.png

अनुशासित वाणी न्यूज़, बीकानेर 24अक्टूबर 26। रामपुरा बस्ती स्थित कुम्हार धर्मशाला में आज समाज के गणमान्य सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के वरिष्ठजनों, गणमान्य नागरिकों एवं युवाओं की उपस्थिति में श्री रेखाराम जी खुड़िया, पुत्र श्री पोकरराम जी खुड़िया, को सर्वसम्मति से कुम्हार धर्मशाला का अध्यक्ष चुना गया।

बैठक में उपस्थित समाज के सदस्यों ने रेखाराम खुड़िया के अध्यक्ष चुने जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर समाज की एकता, आपसी सहयोग और सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने में सामूहिक सहभागिता के महत्व पर जोर दिया गया।

 

बैठक में वरिष्ठ अध्यापक जगदीश जी टाक, पूर्व अध्यक्ष आशुराम जी भूटिया, मगन जी मंगलाव, पूर्व पार्षद सोहन जी मंगलाव, दीपक माहर, प्रकाश मंगलाव, पूर्व पार्षद सुनील जी गेधर, चंद्र प्रकाश मंगलाव, सुरेश जी भोभरिया, प्रेम जी मंगलाव, मदन माहर, भगवान जी जालप, सुरजाराम गेधर, माधो जी लखेसर, धनराज बोबरवाल, राहुल साड़ीवाल, सत्यनारायण जी मंगलाव, ताराचंद जी सोखल, मदन जी मांगर, बजरंग जाखड़ा, गणेश मंगलाव, किशोर माहर, ताराचंद मांगर, मनोज खुड़िया, जगदीश खुड़िया, दाऊ नोखवाल, सीताराम जी दुरान, गंगाराम गुरिया, मेघराज मांगर, गिरधारी जी मंगलाव, प्रेम झटीवाल, घनश्याम सौखल सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में रेखाराम खुड़िया का सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना जाना समाज के सदस्यों के सामूहिक विश्वास और एकजुटता का परिचायक रहा।