बीकानेर में मकान पर फायरिंग व वाहन में टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Blog
Spread the love
https://https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2026/05/WhatsApp-Image-2026-05-30-at-2.27.10-PM-1.jpeghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.png

बीकानेर। दिनांक 08 अक्टूबर 2026 को बीकानेर में एक मकान पर फायरिंग करने तथा घर के बाहर खड़ी कार को बोलेरो कैंपर से टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रकरण में अन्य आरोपियों की भूमिका को लेकर पुलिस का अनुसंधान जारी है।

 

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, परिवादी कौशल के मकान पर संतोष बिश्नोई, लक्की बिश्नोई, सुरेन्द्रसिंह उर्फ धोलू (हरियाणा), विष्णु बिश्नोई, बजरंग चाण्डासर, मुकेश बिश्नोई तथा 4-5 अन्य व्यक्ति बोलेरो व स्कॉर्पियो गाड़ियों में सवार होकर आए। आरोप है कि उन्होंने मकान पर फायरिंग की तथा घर के आगे खड़ी कार को बोलेरो कैंपर गाड़ियों से टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

 

रिपोर्ट के आधार पर पुलिस थाना मुक्ताप्रसाद नगर में प्रकरण संख्या 281/2026 दर्ज कर अनुसंधान उपनिरीक्षक श्री महेन्द्रसिंह द्वारा शुरू किया गया।

 

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक, बीकानेर रेंज श्री ओमप्रकाश (आईपीएस), पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा (आईपीएस), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री चक्रवर्तीसिंह राठौड़ (आरपीएस) तथा वृताधिकारी वृत नगर श्री अनुज डाल (आरपीएस) के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी मुक्ताप्रसाद नगर श्री विश्वजीत सिंह (पुलिस निरीक्षक) के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

 

पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश में विभिन्न संभावित स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान जयसुखराम और गोपीराम भार्गव को डिटेन कर पूछताछ एवं अनुसंधान के बाद गिरफ्तार किया गया।

 

गिरफ्तार आरोपी:

 

1. जयसुखराम देहड़ उर्फ लक्की बिश्नोई, पुत्र श्री बजरंग लाल, उम्र 24 वर्ष, निवासी जेगला, थाना नोखा, जिला बीकानेर।

2. गोपीराम भार्गव, पुत्र श्री प्रभुराम, उम्र 21 वर्ष, निवासी गणगौर स्कूल के पास, थाना मुक्ताप्रसाद नगर, जिला बीकानेर।

 

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से घटना तथा अन्य आरोपियों के संबंध में गहन पूछताछ और अनुसंधान जारी है।

 

अनुशासित वाणी | बीकानेर