सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ मे करणी सिंह राजपुरोहित शहर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नियुक्त

बीकानेर राजस्थान
Spread the love
https://https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2026/05/WhatsApp-Image-2026-05-30-at-2.27.10-PM-1.jpeghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.png

 

अनुशासित वाणी न्यूज़, बीकानेर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठन में महत्वपूर्ण नियुक्तियां करते हुए करणी सिंह राजपुरोहित को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ में बीकानेर शहर कांग्रेस का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी आदेश में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई है।

 

26 सितंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की सहमति से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष विक्रम स्वामी की ओर से जारी आदेश में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ में बीकानेर शहर के जिलाध्यक्ष के रूप में करणी सिंह राजपुरोहित के नाम की घोषणा की गई।

 

करणी सिंह राजपुरोहित की नियुक्ति को बीकानेर शहर में कांग्रेस संगठन के विस्तार और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक फैसला माना जा रहा है। नई जिम्मेदारी के साथ अब राजपुरोहित के सामने शहर में संगठन को सक्रिय करने और प्रकोष्ठ के कार्यक्रमों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी होगी। राजपुरोहित कि नियुक्ति पर शहर कांग्रेसजन भारी उत्साहित हैं।