डीडू सिपाहीयान में दीपक पारीक का जोरदार स्वागत, फ्रूट से तौलकर जताया समर्थन

Blog
Spread the love
https://https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2026/05/WhatsApp-Image-2026-05-30-at-2.27.10-PM-1.jpeghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.png

 

बीकानेर। नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 73 से भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक ने सोमवार को वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क कर मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान उन्हें वार्डवासियों का उत्साहपूर्ण समर्थन और स्वागत मिला।

जनसंपर्क के दौरान डीडू सिपाहीयान क्षेत्र में वार्डवासियों ने भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान वार्डवासियों ने दीपक पारीक को फ्रूट से तौलकर अपना समर्थन एवं आशीर्वाद व्यक्त किया तथा पुष्पमालाएं पहनाकर अभिनंदन किया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं एवं वार्डवासियों ने उत्साह के साथ “डीडू जिसके साथ है, जीत उसी के हाथ” और “हमारा पार्षद कैसा हो, दीपक पारीक जैसा हो” जैसे नारों से क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया।

दीपक पारीक ने वार्डवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान और विश्वास उनके लिए बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि वार्ड के विकास, मूलभूत सुविधाओं और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान कर उन्हें विजयी बनाने की अपील की।

इस दौरान हंसराज पारीक, सुनीता पारीक, इंसाफ अली, जुबेर खान, असरफ अली, शोकत अली, इंसाफ अली चौहान, महेश कुमार पुरोहित, जितेंद्र पारीक, सुरेश पारीक, बालचंद सहित सैकड़ों वार्डवासी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे और दीपक पारीक का जोरदार स्वागत किया।