वार्ड 66 बदलेगा नसीम बानो के विजन से! सफाई, रोजगार और शिक्षा को देंगी प्राथमिकता

बीकानेर राजस्थान
Spread the love
https://https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2026/05/WhatsApp-Image-2026-05-30-at-2.27.10-PM-1.jpeghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.png

 

 

अनुशासित वणी न्यूज़, बीकानेर 7 सितंबर। नगर निगम चुनाव के अंतिम चरण में वार्ड नंबर 66 से कांग्रेस प्रत्याशी नसीम बानो पहली बार चुनावी मैदान में हैं। उन्होंने वार्ड की समस्याओं को लेकर अपना विजन सामने रखा और जनता की सेवा को राजनीति में आने का मुख्य उद्देश्य बताया।

 

नसीम बानो ने कहा कि वार्ड में गंदगी, कूड़ा-कचरा, टूटी सड़कें और खराब नालियां बड़ी समस्याएं हैं। इन समस्याओं से महिलाओं को भी काफी परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सहयोग से उनकी समस्याओं को समझकर समाधान की दिशा में काम किया जाएगा।

 

बच्चों के लिए लाइब्रेरी, महिलाओं के लिए रोजगारपरक प्रशिक्षण

 

नसीम बानो ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद वार्ड के बच्चों के लिए लाइब्रेरी खोलना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। वहीं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई केंद्र और पार्लर कोर्स जैसे प्रशिक्षण शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा, ताकि महिलाएं रोजगार से जुड़ सकें।

 

बड़े बाजारों की सफाई पर रहेगा फोकस

 

उन्होंने बताया कि वार्ड में आने वाले नेहरू जी की गली और मॉडर्न मार्केट जैसे प्रमुख बाजारों की साफ-सफाई, स्वच्छता और सड़कों की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

 

नशे के खिलाफ वार्ड स्तर पर प्रयास का संकल्प

 

बीकानेर में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर नसीम बानो ने कहा कि वह अपने वार्ड में नशीले पदार्थों के खिलाफ विशेष रूप से जागरूकता और निगरानी पर ध्यान देंगी और वार्ड को नशे से दूर रखने का प्रयास करेंगी।

 

नसीम बानो ने बताया कि उनके ससुर गुलाम मुस्तफा ‘बाबू भाई’ लंबे समय से राजनीति और समाजसेवा से जुड़े रहे हैं। उनकी प्रेरणा और स्वयं की समाजसेवा की इच्छा से उन्होंने पहली बार चुनावी राजनीति में कदम रखा है।