

बीकानेर। गोपेश्वर बस्ती स्थित जंगलेश्वर महादेव मंदिर, शिव शिवा माेदी भवन में सावन मास की पूजा करने के पश्चात हवन का कार्यक्रम शनिवार काे किया गया। उक्त हवन में भंवर महाराज सूरदासाणी, पंकज महाराज व्यास, प्रहलाद व्यास, मयंक महाराज सूरदासाणी समेत सात पंडितों ने भाग लिया। यज्ञ का प्रारंभ लाेट्स डेयरी के एमडी अशोक मोदी एवं उनकी पत्नी प्रवीण मोदी द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में उनके साथ यज्ञ कार्यक्रम में किशन लाल मोदी-मोनिका मोदी , झंवरलाल खत्री, मूलचंद मोदी, अविनाश माेदी सहित अनेक लाेगाें ने भाग लिया। लगभग 4 घंटे चले हवन यज्ञ काे पूरी विधि विधान के साथ किया गया। तत्पश्चात् महाप्रसादी का आयाेजन शुरु हुआ। महाप्रसादी में आसपास के क्षेत्र के एवं अन्य लोग शामिल हुए। इससे पूर्व शिव शिवा माेदी भवन में राजस्थान के इतिहास में पहली बार बीकानेर में जिलैरी सहित सवा तीन लाख से अधिक पार्थिव शिवलिंगाें का निर्माण किया गया।
