केंद्रीय मंत्री  अर्जुन राम मेघवाल ने ब्रह्म गायत्री सेवा आश्रम में किया महारुद्राभिषेक

बीकानेर राजस्थान
Spread the love
https://https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2026/05/WhatsApp-Image-2026-05-30-at-2.27.10-PM-1.jpeghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.png

 

बीकानेर, 16 अगस्त। केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल रविवार को दोपहर करीब 12 बजे सागर स्थित ब्रह्म गायत्री सेवा आश्रम पहुंचे, जहां आयोजित महारुद्राभिषेक कार्यक्रम में उन्होंने श्रद्धापूर्वक भाग लिया तथा विधि-विधान से भगवान शिव का अभिषेक किया।

 

इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजनों का विशेष महत्व है। ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, आपसी सद्भाव और सेवा की भावना को मजबूत करते हैं।

 

महारुद्राभिषेक कार्यक्रम में दाताश्री रामेश्वरानन्द महाराज, संभागीय आयुक्त  विश्राम मीणा, डॉ सत्यप्रकाश आचार्य, एडवोकेट  अशोक प्रजापत,  दीपक पारीक,  संतोषानंद महाराज समेत अन्य संत-महात्माओं, आश्रम से जुड़े पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस दौरान आश्रम परिसर में धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण बना रहा।