

जयसिंह चौहान की ओर से व्यक्तिगत शोक संदेश
झुंझुनूं/जेजूसर। 7अगस्त 2026। अत्यंत दुःख और पीड़ा के साथ यह समाचार प्राप्त हुआ कि हमारे आत्मीय पारिवारिक संबंधों से जुड़े एवं स्नेहिल व्यक्तित्व श्री जयप्रकाश जी खींचड़ का 31 जुलाई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है।
दिवंगत श्री जयप्रकाश जी के सुपुत्र डॉ. अशोक जी खींचड़ मेरे लिए केवल परिचित या मित्र नहीं, बल्कि परिवार जैसे आत्मीय संबंध रखने वाले बेहद प्यारे मित्र हैं। उनके पिता के निधन से उत्पन्न इस अपूरणीय क्षति में मैं स्वयं को उनके परिवार के साथ खड़ा महसूस करता हूं।
इसी भाव के साथ मैं और मेरे साथ मेरे मित्र राजकुमार असवानी हाल ही में उनके पैतृक गांव जेजूसर, तहसील नवलगढ़, जिला झुंझुनूं पहुंचे और दिवंगत आत्मा को अंतिम श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर तीनों पुत्र डॉक्टर अशोक कुमार खीचड, अजय कुमार खीचड़,और अरुण कुमार जी खीचड़,के साथ संवेदनाएं पूर्ण कुछ पल गुजारे।

अंकलजी स्व. र्श्री जयप्रकाश जी कीचड़ की इस दिव्याआत्मा को अपने श्रद्धा सुमन समर्पित किया परिवारजनों के साथ अपनी संवेदनाएं साझा करते हुए डॉ. अशोक जी एवं समस्त खींचड़ परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी व्यक्त की संवेदना

श्री जयप्रकाश जी खींचड़ के निधन पर राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने भी डॉ. अशोक जी खींचड़ के नाम अपना संवेदना संदेश प्रेषित किया। 31 जुलाई 2026 को जारी इस संदेश में मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय श्री जयप्रकाश जी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि यह क्षति अपूरणीय है, किंतु ईश्वरीय इच्छा और विधि के विधान के आगे हम सभी असहाय हैं।
मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं श्रीचरणों में स्थान की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों को इस गहन आघात को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
ईश्वर से मेरी भी यही प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को यह अपूरणीय दुःख सहने की शक्ति दें।
ॐ शांति।
शोकाकुल
जयसिंह चौहान
प्रधान संपादक
अनुशासित वाणी
