

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने राम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की कथित चोरी और गबन के आरोपों के बीच अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है.
हालांकि इस्तीफ़े की ख़बर शुक्रवार से ही मीडिया में चल रही थी लेकिन ट्रस्ट की ओर से शनिवार को एक पत्र जारी कर इस्तीफ़े की जानकारी दी गई.
ट्रस्ट की ओर से जारी बयान के अनुसार, “श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र (न्यास) के महामंत्री श्रीचंपतरायजी और न्यासी अनिल श्राजी से त्यागपत्र प्राप्त हुआ है. न्यास अपनी आगामी बैठक में इसका विचार करेगा.”
लखनऊ से बीबीसी संवाददाता प्रेरणा के मुताबिक़, “ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद गिरि ने इस विज्ञप्ति की पुष्टि की है. उनका कहना है कि दोनों ही लोगों ने इस्तीफ़ा दे दिया है. लेकिन चंपत राय के करीबी लोगों का कहना है कि हम इसे सही नहीं मानते.”
इस पूरे घटनाक्रम पर अभी तक चंपत राय की ओर से कोई बयान नहीं आया है.
