बीकानेर पुलिस का “Sunday on Cycle” अभियान कल, विश्व साइकिल दिवस पर भव्य रैली का आयोजन

Blog
Spread the love
https://https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2026/05/WhatsApp-Image-2026-05-30-at-2.27.10-PM-1.jpeghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.png

भारतीय खेल प्राधिकरण, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वाधान में पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार कल 07 जून 2026 को विश्व साइकिल दिवस 2026 के अवसर पर दिनांक 07 जून 2026 रविवार को प्रातः 06.30 बजे श्री गंगा थियेटर, पब्लिक पार्क से रवाना होकर तीन गेट, जूनागढ़ फोर्ट के आगे से, तीर्थ स्तम्भ, महाराजा डॉ करणीसिंह स्टेडियम, प. दीनदयाल सर्किल, दुर्गादास सर्किल होते हुए म्यूजियम सर्किल से मेजर पूर्णसिंह सर्किल, गांधी पार्क, पब्लिक पार्क स्थित शहीद स्मारक, कीर्ति स्तम्भ होते हुए वापिस श्री गंगा थियेटर तक एक भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन स्वास्थ्य संवर्धन, पर्यावरण संरक्षण तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जन. जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

 

वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण, जीवनशैली संबंधी बीमारियों एवं यातायात चुनौतियों के मध्य साइकिलिंग एक स्वस्थ, सुरक्षित एवं पर्यावरण, अनुकूल विकल्प के रूप में उभरकर सामने आई है। इसी भावना को जन जन तक पहुंचाने के लिए यह अभियान आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी व कर्मचारी, नागरिक, युवा, विद्यार्थी, सामाजिक संगठन, खेल प्रेमी एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पित व्यक्ति सहभागिता करेंगे।

 

यह साइकिल रैली केवल एक खेल गतिविधि नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार नागरिकता का संदेश देने वाला जन-आंदोलन है। अभियान के माध्यम से युवाओं में फिटनेस के प्रति जागरूकता विकसित करने एवं समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जाएगा।

रैली के दौरान प्रतिभागियों की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए जिला पुलिस द्वारा व्यापक प्रबंध किए गए हैं। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु आवश्यक पुलिस बल तैनात रहेगा तथा चिकित्सा सहायता एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था भी उपलब्ध रहेगी।

 

बीकानेर जिले के सभी नागरिकों, युवाओं, विद्यार्थियों, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों, खेल संघों तथा पर्यावरण प्रेमियों से अपील की जाती है कि वे दिनांक 07 जून 2028 को प्रातः 06.30 बजे अपनी साइकिल के साथ अधिकाधिक संख्या में श्री गंगा थियेटर (पब्लिक पार्क स्थित) बीकानेर पर होकर इस जनहितकारी अभियान में सहभागी बनें तथा स्वस्थ, स्वच्छ एवं सुरक्षित समाज अपना योगदान दें।

 

आइये हम सभी मिलकर साइकिल को स्वस्थ जीवन, स्वच्छ पर्यावरण और सुरक्षित भविष्य बनाएं तथा बीकानेर को फिट, हरित और जागरूक जिले के रूप में नई पहचान दिलाए ।

 

“स्वास्थ्य, सुरक्षा और पर्यावरण का मेल Sunday On Cycle बने जन-जन का खेल।”