Blog
Spread the love
https://https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2026/05/WhatsApp-Image-2026-05-30-at-2.27.10-PM-1.jpeghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.png

*जिला पोषण अभिसरण योजना समिति की बैठक आयोजित*

 

*कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए जल्दी जारी करें वैकेंसी: श्रीमती पांडे*

 

बीकानेर, 3 जून। महिला एंव बाल विकास विभाग की वर्ष 2026-27 के प्रथम त्रेमास की जिला पोषण अभिसरण योजना समिति की बैठक बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।

जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती शैलजा पांडे ने आंगनबाड़ी केद्रों पर कार्यकर्ता तथा सहायिका के रिक्त पदों की वैकेंसी शीघ्र जारी करने के निर्देश दिए। महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक श्री सुभाष बिश्नोई ने बताया कि इसके लिए इसी सप्ताह विज्ञप्ति जारी किया जाना प्रस्तावित है। श्रीमती पांडे ने एफआरएस, आधार एवं मोबाइल वेरिफिकेशन शत प्रतिशत करने के तथा पोषण ट्रेकर ऐप पर अपलोड करने के निर्देश दिए। परियोजना अधिकारी कोलायत, बज्जू, नोखा, श्रीडंूगरगढ़, लूणकरनसर और पूगल को आगामी बैठक तक अन्य परियोजनाओं की तरह प्रगति शत-प्रतिशत पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया।

श्रीमती पांडे ने 0-6 वर्ष तक के बच्चों के पोषण स्तर के विभिन्न आयामों नाटापन, कम वजन तथा दुबलापन के संबंध में कार्यकर्ताओं द्वारा सही वजन और लम्बाई-ऊंचाई दर्ज करने के लिए समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारियों को निर्देशित किया। आंगनबाड़ी केन्द्रों की आधारभूत सुविधाओं बिजली, पानी तथा शौचालय के लिए सबंधित विभागों से समन्वय कर शत-प्रतिशत उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों पर प्रतिमाह मातृ शिशु एंव स्वास्थ्य दिवस आयोजित करने के लिए कहा। उन्होंने विभिन्न संकेतों में जिले की स्थिति पर संतोष जताया। साथ ही पोषण के लक्ष्यों की प्राप्ति में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतने के निर्देश दिए।

म्हिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक ने विभागीय योजनाओं और कार्यक्रमों की उपलब्धि की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में पोषण संबंधी सेवाओं की समीक्षा करना और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर पोषण अभियान को और अधिक प्रभावी बनाना है।