

बीकानेर, 3 जून। जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधीक्षण अभियंता (जिला वृत्त) कार्यालय के अधीनस्थ समस्त कार्यालयों में बुधवार को ‘वंदे गंगा, जल संरक्षण जन अभियान’ के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई।
निगम के अधीक्षण अभियंता श्री राजेंद्र कुमार ने बताया कि निगम के सभी कार्मिकों ने जल संरक्षण की शपथ ली। अधीक्षण अभियंता वृत्त कार्यालय में अधीक्षण अभियंता ने अभियान की रूपरेखा के बारे में बताया तथा कहा कि आज के दौर में जल संरक्षण और इसका समुचित उपयोग सबसे बड़ी चुनौती है। प्रत्येक नागरिक को इसमें भागीदारी निभानी चाहिए। इस दौरान कार्यालय परिसर की साफ-सफाई की गई तथा स्वच्छता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के तहत वृत्त के सभी उपखंड कार्यालयों में भी गतिविधियां हुई तथा यहां नियुक्त कार्मिकों ने विभाग के ट्रांसफॉमर्स के आस-पास झाड़-झंकार हटाए तथा साफ-सफाई की। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण किया गया। अधीक्षण अभियंता ने भी पौधा लगाकर ‘एक पेड़ मां के नाम’ का संदेश दिया।
