
महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेन्ज, बीकानेर श्री ओमप्रकाश आई.पी.एस. व जिला
पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा आईपीएस द्वारा अवैध हथियारों की तस्करी व बिकी के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बीकानेर श्री बनवारीलाल मीणा आरपीएस व वृताधिकारी वृत नोखा श्री जरनेलसिंह आरपीएस के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी जसरासर श्री आलोकसिंह पुनि मय टीम द्वारा आसूचना संकलन कर रोही मैनसर से मुखबीर खास की ईतला पर आरोपीगण 1. अंकित सोनी उर्फ सौरभ पुत्र रामलखन सोनी जाति सोनी उम्र 32 साल निवासी 02/10 श्री सांईनाथ कापरेटिव सोसायटी नवरचाना युनिवर्सिटी वसना भायली रोड बडोदरा पुलिस थाना भायली जिला बडोदरा गुजरात 2. नाथूराम पुत्र आसुराम जाति सुथार उम्र 31 साल निवासी मैनसर पुलिस थाना जसरासर जिला बीकानेर के कब्जा से अवैध हथियार 01 देशी कट्टा, 10 जिन्दा कारतुस व 02 खाली कैश तथा एक मोटरसाईकिल जब्त कर आरोपियों को गिरफतार किया गया। आरोपीयों के विरूद्ध प्रकरण आम्स एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान श्री रविन्द्रसिंह सउनि पुलिस थाना जसरासर द्वारा किया जा रहा है। आरोपीयों से अवैध हथियारों की बिकी व तस्करी के संबंध में अनुसंधान किया जा रहा है।
