खाद्य मंत्री ने गीता देवी को सौंपा पांच लाख रुपए का चैक

बीकानेर राजस्थान
Spread the love
https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2023/11/nvvoqa38.pnghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.pnghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/12/IMG_20241216_191235.png

 

 

बीकानेर, 28 मई। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री  सुमित गोदारा ने गत दिनों हुई एक दुर्घटना में विद्युत करंट लगने से मृतक  प्रेम जाखड़ की माता  गीतादेवी पत्नी भैंराराम जाखड़ को 5 लाख रुपए की सहायता राशि का चैक गुरुवार को प्रदान किया। इस दौरान मंत्री गोदारा ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में राज्य सरकार की संवेदनाएं उनके परिवार के साथ है तथा उनके परिवार को किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने  गीता देवी के परिवार के साथ हुई घटना पर दुःख व्यक्त किया और कहा कि उनके परिवार को पात्रता के अनुसार केन्द्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से दिलाया जाएगा। इस दौरान सहायक अभियंता  निमिष लखनपाल मौजूद रहे।