3 आरएसी मुख्यालय में युवाओं, साइक्लिंग प्रेमियों एवं पुलिस जवानों ने दिया फिट इंडिया का संदेश*

बीकानेर राजस्थान
Spread the love
https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2023/11/nvvoqa38.pnghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.pnghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/12/IMG_20241216_191235.png

कॉमनवेल्थ डे पर “संडे ऑन साइकिल” का 27वाँ संस्करण उत्साहपूर्वक आयोजित

 

बीकानेर, 24 मई। भारत सरकार के फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत “संडे ऑन साइकिल” कार्यक्रम का 27वाँ संस्करण कॉमनवेल्थ डे के अवसर पर रविवार को तीसरी बटालियन आर.ए.सी. के सहयोग से 3 आरएसी मुख्यालय में उत्साह एवं उमंग के साथ आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ तीसरी बटालियन आर.ए.सी. कमांडेंट  सीमा हिंगोनिया तथा कॉमनवेल्थ खिलाड़ी  दयालाराम सारण द्वारा साइकिलिंग रैली को हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवा, साइक्लिंग प्रेमी एवं पुलिस जवान उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कमांडेंट  सीमा हिंगोनिया ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित व्यायाम करने तथा राष्ट्र सेवा के प्रति प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने फिट इंडिया अभियान को स्वस्थ एवं सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

साइकिलिंग संघ के सचिव  सुरेन्द्र कुकणा ने बताया कि रैली के दौरान प्रतिभागियों ने आर.ए.सी. मुख्यालय रोड पर लगभग 8 किलोमीटर की साइकिलिंग कर फिट इंडिया अभियान का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। कार्यक्रम में युवाओं का विशेष उत्साह देखने को मिला तथा सभी ने स्वस्थ एवं फिट भारत के निर्माण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के समापन पर  सुरेन्द्र कुकणा ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए “फिटनेस का डोज, आधा घंटा रोज” का संदेश दिया तथा नियमित फिटनेस एवं साइक्लिंग को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर  जेठाराम घाट, राजू खान, गणेश सियाग, भागीरथ भादू, बस्तीराम बिश्नोई, रघुवीर सिंह, भूरा राम,  सुन्दर बिश्नोई, संदीप बिश्नोई सहित बड़ी संख्या में युवा एवं साइक्लिंग प्रेमी उपस्थित रहे।