रेज़िडेंट डॉक्टर्स की पहली पसंद बने डॉ. सुखवीर सिंह, आरडीए चुनाव में प्रचंड जीत

बीकानेर राजस्थान
Spread the love
https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2023/11/nvvoqa38.pnghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.pnghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/12/IMG_20241216_191235.png

 

 

बीकानेर, 20 मई। एसपीएमसी मेडिकल कॉलेज एवं पीबीएम अस्पताल के रेज़िडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) चुनाव में डॉ. सुखवीर सिंह ने शानदार जीत दर्ज करते हुए अध्यक्ष पद पर कब्ज़ा जमाया। चुनाव परिणाम घोषित होते ही रेज़िडेंट डॉक्टर्स एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल बन गया।

चुनाव में डॉ. सुखवीर सिंह को कुल 359 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंदी डॉ. विक्रम सैनी को 128 वोट मिले। भारी मतों से मिली इस जीत को रेज़िडेंट्स ने संगठन की एकजुटता, संघर्षशील सोच और रेज़िडेंट हितों के प्रति विश्वास की जीत बताया।

 

रेज़िडेंट डॉक्टर्स ने कहा कि पिछले छह वर्षों से संगठन जिस विचारधारा के साथ रेज़िडेंट्स के अधिकार, सम्मान और समस्याओं को लेकर संघर्ष करता आया है, उसी सोच पर एक बार फिर मुहर लगी है। बड़ी संख्या में रेज़िडेंट्स ने डॉ. सुखवीर सिंह को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में आरडीए और अधिक मजबूत होकर रेज़िडेंट्स की आवाज़ को प्रभावी ढंग से उठाएगा।

 

पूर्व आरडीए अध्यक्ष डॉ. महिपाल नेहरा, डॉ. राकेश चौधरी, डॉ. अभिजीत यादव एवं डॉ. सचिन देसाई ने डॉ. सुखवीर सिंह को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह जीत केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि उन सभी रेज़िडेंट्स की जीत है जिन्होंने संगठन की ईमानदार, संघर्षशील एवं रेज़िडेंट हितैषी सोच पर भरोसा जताया।

 

वहीं डॉ. शुभम जानू एवं डॉ. जगदीश फर्दोलिया ने भी डॉ. सुखवीर सिंह को जीत की बधाई देते हुए इसे रेज़िडेंट्स की एकजुटता और विश्वास की जीत बताया।

 

चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न हुई। चुनाव अधिकारी के रूप में डॉ. प्रतीक ने पूरी प्रक्रिया का सफल संचालन किया।

 

नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. सुखवीर सिंह ने सभी रेज़िडेंट डॉक्टर्स का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे हर रेज़िडेंट के सम्मान, सुरक्षा, अधिकार एवं समस्याओं के समाधान के लिए पूरी मजबूती से कार्य करेंगे तथा आरडीए को और अधिक सक्रिय, पारदर्शी एवं मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे।