बीकानेर। राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी और लाभ दिलाने के उद्देश्य से संचालित ग्राम रथ अभियान ग्रामीणों के लिए वरदान साबित हो रहे हैं।
इसी श्रृंखला में लूणकरणसर विधानसभा की ग्राम पंचायत ककड़वाला में आयोजित अभियान में पशुपालक सुरेन्द्र बिश्नोई ने डेयरी विभाग की योजना के तहत दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए आवेदन किया, जिससे उरमूल डेयरी संघ से समिति को 500 लीटर का बल्क मिल्क कूलर का अनुदान लाभ प्राप्त हुआ, जिससे दुग्ध की भंडारण क्षमता बढ़ी और गुणवत्ता में सुधार हुआ। इसके साथ ही समिति को मुख्यमंत्री संबल योजना के तहत 5 रुपये प्रति लीटर अतिरिक्त अनुदान का लाभ अब सीधे ही खाते में प्राप्त हो रहा है। पशुपालक सुरेन्द्र विश्नोई ने बताया कि पहले उनके पशुओं का दूध उत्पादन कम था, लेकिन योजना से जुड़ने के बाद उत्पादन और आय दोनों में वृद्धि हुई है। पशुपालकों ने राज्य सरकार द्वारा शिविर आयोजन इस शिविर के लिए आभार व्यक्त किया।
शिविर में डेयरी विभाग के अधिकारियों द्वारा पशुपालक को पशुओं की देखभाल, संतुलित आहार एवं दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के आधुनिक तरीकों की भी जानकारिया दी गई। शिविर में पशुपालकों को उच्च गुणवत्ता पशु-आहार, मिनरल मिक्सचर, बीज, बीमा एवं अन्य सुविधाएं अनुदान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे उनकी आय में लगातार वृद्धि हो रही है।
