
बीकानेर, 28 अप्रैल। मंडल के डोकवा-सादुलपुर एवं सादुलपुर-दूधवा खारा नव दोहरीकृत रेलखंड का मंगलवार को रेल संरक्षा आयुक्त ई. श्रीनिवास ने व्यापक निरीक्षण और सफल स्पीड ट्रायल किया। 121 किमी प्रति घंटा की ट्रायल स्पीड के बाद इस रेलखंड पर 100 किमी प्रति घंटा की गति से ट्रेन संचालन को मंजूरी दी गई।
29 किमी नए दोहरीकरण से अब रतनगढ़ से सादुलपुर तक यात्रियों को डबल रेललाइन सुविधा मिलेगी, जिससे ट्रेनों की गति, सुरक्षा और ट्रैफिक क्षमता में बड़ा सुधार होगा।
