4 दिन तक गूंजेगा सामाजिक समरसता का संदेश: 11 अप्रैल से फुले-अंबेडकर जयंती समारोह की शुरुआत

बीकानेर राजस्थान
Spread the love
https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2023/11/nvvoqa38.pnghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.pnghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/12/IMG_20241216_191235.png

अनुशासित वाणी न्यूज़

बीकानेर, 8 अप्रैल। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से आगामी महात्मा ज्योतिबा फुले और अंबेडकर जयंती को जिला एवं ब्लाक स्तर पर धूमधाम से मनाया जाएगा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक  एलडी पंवार ने बताया कि 11 से 14 अप्रैल तक चार दिवसीय भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 11 अप्रैल को कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के साथ होगा। जिला मुख्यालय पर जिला कलेक्टर द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी।

 

श्री पंवार ने बताया कि 12 अप्रैल को डॉ. अम्बेडकर के जीवन परिचय और संविधान जागरूकता पर केंद्रित कार्यक्रम होंगे। विशेष रूप से “संविधान को जानें” विषय पर एक ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जाएगा, जो 14 अप्रैल तक चलेगी। उन्होंने बताया कि 13 अप्रैल को छात्रावासों और आवासीय विद्यालयों में डॉ. अम्बेडकर के जीवन पर आधारित चलचित्रों (फिल्मों) का प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही, विभिन्न विभागों द्वारा स्वच्छता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

 

श्री पंवार ने बताया कि 14 अप्रैल को बाबा साहेब की जन्म जयंती पर जिला मुख्यालय एवं ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समारोह में संविधान प्रस्तावना का वाचन, संविधान शपथ एवं अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान जिला स्तरीय अंबेडकर पुरस्कार और प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

 

श्री पंवार ने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय संविधान की महत्ता और डॉ. अम्बेडकर के सामाजिक न्याय के सिद्धांतों से आत्मसात कराना है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रमों में जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग आदि विभागों समेत सामाजिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी रहेगी।