गर्मी से जंग की तैयारी: प्रशासन ने कसी कमर, पेयजल संकट नहीं होगा

बीकानेर राजस्थान संभाग
Spread the love
https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2023/11/nvvoqa38.pnghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.pnghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/12/IMG_20241216_191235.png

 

अनुशासित वाणी 

बीकानेर, 6 अप्रैल 2026। जिला कलक्टर  निशांत जैन ने कहा कि ‘समर कंटीजेंसी प्लान’ से जुड़े सभी कार्य 15 से 20 अप्रैल के बीच कर लिए जाएं, जिससे प्रचंड गर्मी के दौर में आमजन को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।

 

जिला कलक्टर ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जलदाय विभाग, आईजीएनपी, सीएडी, भू-जल विभाग सहित पेयजल विभाग से जुड़े सभी विभागों की बैठक ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी समन्वय और आमजन को केन्द्र में रखते हुए कार्य करें। उन्होंने कहा कि जिले के समस्त हैण्डपम्पों का सर्वे करते हुए बंद हैण्डपम्प अविलम्ब चालू करवाए जाएं। उन्होंने कहा कि इनका क्राॅस वेरिफिकेशन करवाया जाएगा।

 

जिला कलक्टर ने समर कंटीजेंसी प्लान की समीक्षा की और कहा कि तेज गर्मी का दौर शुरू होने से पूर्व सभी तैयारियां कर ली जाएं। गर्मी के दौरान उच्च स्तर पर इनकी नियमित समीक्षा होगी। इस दौरान बीकानेर की परफोरमेंस अच्छी रहे। उन्होंने शहरी और ग्रामीण कंटीजेंसी प्लान की समीक्षा की। बज्जू में हाल ही में चालू किए गए दस हैण्डपम्प की सूची उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।

 

जिला कलेक्टर श्री जैन ने ट्यूबवेल की स्थिति और गर्मी के दौरान टैंकर के माध्यम से जल परिवहन की आवश्यकता की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थान पर विद्युत कनेक्शन के अभाव में पेयजल आपूर्ति प्रभावित नहीं हो। इसके मद्देनजर विद्युत एवं जलदाय विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय रखें। उन्होंने विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता को दूरभाष के माध्यम से बचे हुए कनेक्शन 15 अप्रैल तक करने के निर्देश दिए।

 

जिला कलक्टर ने सिंचित क्षेत्र विकास सहित सभी विभागों की बजट घोषणाओं एवं अब तक क्रियान्वयन की प्रगति जानी। संपर्क पोर्टल के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की और कहा कि प्रकरणों का निस्तारण राज्य के औसत समय में हो। स्कूलों, आंगनबाड़ी केन्द्रों सहित अन्य सरकारी कार्यालयों में पेजयल कनेक्शन की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों में पेयजल कनेक्शन की वास्तविक स्थिति और आईएमआईएस पर रिपोर्टिंग में कोई अंतर नहीं हो। जिला कलक्टर ने कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान, गंगा सरोवर बांध के नवीनीकरण एवं जीर्णोद्धार सहित अन्य बिंदुओं के बारे में जाना।

 

गर्मी के दौरान फील्ड में रहें अधिकारी

 

जिला कलक्टर ने कहा कि गर्मी के मौसम के मद्देनजर सभी संबंधित विभागों के अधिकारी नियमित फील्ड में रहें। अधीक्षण अभियंता द्वारा विभागीय अधिकारियों की नियमित बैठकें ली जाएं और स्थिति की समीक्षा करें। प्रत्येक स्थिति पर नजर रखें तथा किसी प्रकार की परेशानी अथवा इश्यू होेने पर समय रहते उन्हें अवगत करवाया जाए। उन्होंने कहा कि हमारा ध्येय यही होना चाहिए कि गर्मी के दौरान आमजन को पेयजल को लेकर कोई परेशानी नहीं हो।

 

जल जीवन मिशन की जानी प्रगति

 

जिला कलक्टर ने जल जीवन मिशन के तहत घर-घर कनेक्शन की प्रगति जानी। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जिले में 97 हजार 37 कनेक्शन के कार्यादेश के विरूद्ध अब तक 75 हजार 339 कनेक्शन उपलब्ध करवाए गए हैं। जिले में 713 नल जल मित्र नियोजित किए गए हैं। जिला कलक्टर ने कहा कि इनका प्रशिक्षण अतिशीघ्र करवाया जाए। उन्होंने बताया कि जिले में स्वीकृत लघु एवं वृहद् परियोजनाओं के तहत पेयजल कनेक्शन सहित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की।

 

इस दौरान जिला परिषद की अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी  प्रियंका तिलानिया, अधीक्षण अभियंता, राजेश पूनिया,  खेम चंद सिंगारिया,  हरपाल सिंह एवं  रामचन्द्र ईनाणिया, वरिष्ठ भू-जल वैज्ञानिक-भूजल विभाग राजेन्द्र कुमार बंशीवाल, अधीक्षण रसायनज्ञ जन स्वास्थ्य अभि. विभाग (प्रयोगशाला)  मनोज कुमार शर्मा, अधिशाषी अभियंता  नरेश कुमार रेगर, धमेन्द्र कुमावत और  आदित्य श्रीमाली आदि मौजूद रहे।