सिद्धान्त इंग्लिश सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों का दसवीं बोर्ड का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। जिसमें छात्र आरिफ खान का 94.50, आयुष गोदारा का 94.17%, सुनील नायक का 89.83%, संस्कार सिंह का 89.33% तथा 90% बच्चों ने अंग्रेजी में 90-99% प्राप्त किये। 98% छात्र-छात्राओं की प्रथम श्रेणी रही। इसी प्रकार पांचवीं बोर्ड में भी 99% बच्चों ने A Grade प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया व आठवीं बोर्ड की उत्तम उपलब्धि रही।
शाला परिसर में टॉपर विद्यार्थियों के माला पहनाकर व मोमेंटो देकर सम्मानित किया। प्राचार्य सुनील तनेजा द्वारा स्टाफ व अभिभावकों को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी गई व भविष्य में अन्य परीक्षाओं में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने हेतु प्रेरित किया गया।
