न्यायिक अधिकारियों की एक दिवसीय सेमिनार आयोजित

बीकानेर राजस्थान
Spread the love
https://https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2026/05/WhatsApp-Image-2026-05-30-at-2.27.10-PM-1.jpeghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.png

 

बीकानेर, 10 जनवरी। राजस्थान राज्य न्यायिक अकादमी के निर्देशन में पुलिस मोटर ड्राईविंग स्कूल के सभागार में शनिवार को बीकानेर, मेडता व डीडवाना न्यायक्षेत्र के न्यायिक अधिकारियों की एक दिवसीय सेमीनार आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधिपति श्री सुदेश बंसल ने की। सेमीनार में तीनों न्यायक्षेत्रों के न्यायिक अधिकारियों द्वारा नई आपराधिक विधियों सहित दीवानी मामलो में विभिन्न स्तरों पर प्रस्तुत होने वाले विविध दीवानी प्रार्थना पत्रों से संबंधित प्रावधानों पर चर्चा की गई। न्यायाधिपति श्री बंसल ने न्यायिक कार्यवाहियों के दौरान प्रकरण में संबंधित विधिक प्रावधानों एवं नवीनतम न्यायिक निर्णयों को ध्यान में रखते हुए न्यायिक कार्यवाहियां निष्पादित करने का मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम की शुरूआत में जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्री अश्वनी विज ने न्यायाधिपति एवं सेमीनार में आए समस्त अधिकारियों का स्वागत किया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने आभार जताया।