मुख्यमंत्री की सौगात गुरु पूर्णिमा पर नकद रुपए दक्षिणा द्वारा संतों का हुआ सम्मान

बीकानेर राजस्थान संभाग
Spread the love
https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2023/11/nvvoqa38.pnghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.pnghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/12/IMG_20241216_191235.png

 

बीकानेर, 10 जुलाई। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर राज्य सरकार के निर्देशानुसार देवस्थान विभाग द्वारा गुरुवार को जिले के धर्मगुरूओं, महंतों एवं पुजारियों का सम्मान किया गया।

देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त गौरव सोनी ने बताया कि शहरी क्षेत्र से राजगुरु आचार्य महामंडलेश्वर  विशोकानंद महाराज पंच मंदिर धूनीनाथजी, महंत श्री विमर्शानन्द महाराज लालेश्वर महादेव शिवबाड़ी व महंत श्री रामदयाल, कोलायत से श्री अशोकानंद महाराज एवं श्री चंद्रशेखर भजन दास महाराज, नोखा से पीठाधीश्वर श्री रामानंद महाराज एवं श्री फक्कड़नाथ, लूणकरणसर से श्री क्षमाराम महाराज एवं श्री बीरबल नाथ महाराज, खाजूवाला से श्री विश्वनाथ तथा श्रीडूंगरगढ़ से श्री सोमनाथ महाराज को सम्मानित किया गया।देवस्थान विभाग की निरीक्षक सोनिया रंगा के नेतृत्व में किशोर शर्मा, गोपाल आचार्य, रितेश श्रीमाली, संदीप शर्मा, योगेंद्र शास्त्री एवं राजेंद्र राजपुरोहित आदि ने विभाग की ओर से कार्यक्रमों में भागीदारी निभाई। धर्मगुरुओं को मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा का संदेश, 2100, रुपए नकद दक्षिणा, श्रीफल, शॉल, फल, मिठाई, माला भेंट की गई।

इस दौरान सुमन छाजेड़, श्याम पंचारिया, मोहन सुराणा और दुर्गा शंकर व्यास सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।