मंत्री गोदारा शुक्रवार को लूणकरणसर में विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे शिलान्यास

बीकानेर संभाग
Spread the love
https://https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2026/05/WhatsApp-Image-2026-05-30-at-2.27.10-PM-1.jpeghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.png

 

बीकानेर, 19 जून। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री  सुमित गोदारा शुक्रवार को लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे।

वे यहां विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे।

श्री गोदारा प्रातः 11 बजे पनपालसर में 33/11 केवी जीएसएस का शिलान्यास करेंगे।

दोपहर 12 बजे राणीसर में नवनिर्मित ट्यूबवेल का लोकार्पण करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 1 बजे

कतरियासर में 18.13 करोड़ रुपए की लागत से नव स्वीकृत जल ग्रहण परियोजना का शिलान्यास करेंगे।

मंत्री गोदारा सायं 4 बजे भोजेरा 33/11 केवी जीएसएस का शिलान्यास एवं नवनिर्मित ट्यूबवेल का लोकार्पण करेंगे।

इसके पश्चात सायं 5 बजे खारडा में नवनिर्मित ट्यूबवेल का लोकार्पण करेंगे।