बीकानेर रेल मंडल पर विशेष टिकट चेकिंग अभियान में वसूले 4 लाख 81 हजार

बीकानेर संभाग
Spread the love
https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2023/11/nvvoqa38.pnghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.pnghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/12/IMG_20241216_191235.png

 

 

 

बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों के प्रति बीकानेर मंडल सख्त

 

बीकानेर रेल मंडल पर शनिवार(03.05.25) से मंगलवार (06.05.25) तक वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, बीकानेर के निर्देशन में बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों से वसूली करने हेतु विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें वाणिज्य स्टाफ द्वारा बिना टिकट यात्रियों पर अधिक से अधिक मामले बनाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया गया।

इसके अंतर्गत वरिष्ठ अधिकारियों ने अपनी स्क्वाड टीम (सहित TC) के साथ बीकानेर- चूरू रुट पर 3 मई को बिना टिकट यात्रियों के 309 मामले बनाकर 97540 रुपये की वसूली की,4मई को लालगढ- सूरतगढ़ रुट पर बिना टिकट यात्रियों के 266 मामले बनाकर 89381 रुपये की वसूली की गई ,5 मई को बीकानेर- हनुमानगढ़ रुट पर बिना टिकट यात्रियों के 411मामले बनाकर 177550 रुपये की वसूली की गई जो इस अभियान की सर्वाधिक वसूली है एवं इसी प्रकार 06 मई को बीकानेर- चूरू रूट पर बिना टिकट यात्रियों के 331 मामले बनाकर 116855 रुपये की वसूली की गई। इस प्रकार इस विशेष टिकट चेकिंग अभियान में बिना टिकट यात्रियों पर कुल 1317 मामले बनाकर कुल 481326 रुपये की वसूली की गयी। इस विशेष टिकट चेकिंग अभियान में रेलवे सुरक्षा बल का भी योगदान रहा।

उक्त मामलों में यात्रियों द्वारा गन्दगी फैलाने व अधिक सामान ले जाने के मामले भी सम्मिलित हैं।

बीकानेर रेल मंडल बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों के प्रति सख्त है, साथ ही यात्रियों को श्रेष्ठ सुविधा प्रदान करने हेतु कटिबद्ध है।