बीकानेर में ‘संडे ऑन साइकिल’ का 20वां आयोजन, फिटनेस और पर्यावरण जागरूकता का संदेश

बीकानेर राजस्थान
Spread the love
https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2023/11/nvvoqa38.pnghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.pnghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/12/IMG_20241216_191235.png

 

बीकानेर, 5 अप्रैल।भारत सरकार के ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ के अंतर्गत इंडियन मेडिकल एसोसिएशन बीकानेर सिटी ब्रांच एवं जिला साइक्लिंग संघ के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम का 20वां संस्करण उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और साइक्लिंग के प्रति जागरूक करना रहा।

 

जिला साइक्लिंग संघ के सचिव सुरेंद्र कूकणा ने बताया कि साइकिल रैली का शुभारंभ चिकित्सा विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. देवेंद्र चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली सुबह 7 बजे एसपी मेडिकल कॉलेज से प्रारंभ होकर राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के साइक्लिंग ट्रैक तक पहुंची।

 

उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय पर प्रत्येक रविवार को ‘संडे ऑन साइकिल’ का आयोजन किया जाता है, जिसके माध्यम से लोगों को नियमित साइक्लिंग अपनाने, स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

 

कार्यक्रम में डॉ. सी.एस. मोदी, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. गुरमीत कौर, डॉ. सुरेंद्र बेनीवाल, डॉ. पवन डारा, अंतर्राष्ट्रीय साइक्लिस्ट जेठाराम गाट, दयालाराम सारण, मुन्नीराम गोदारा, अजय जावा, पेमाराम, रामप्रसाद, राजेश चौधरी, बस्तीराम, धर्माराम सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

डॉ. हरमीत सिंह ने बताया कि प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ साइकिल रैली में भाग लेते हुए “फिटनेस की डोज़, आधा घंटा रोज़” का संदेश दिया।