वार्ड 66 में भाजपा प्रत्याशी का विजन: सफाई, सुलभ शौचालय और मातृशक्ति के लिए ई-रिक्शा पर जोर

Blog
Spread the love
https://https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2026/05/WhatsApp-Image-2026-05-30-at-2.27.10-PM-1.jpeghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.png

बीकानेर। नगर निकाय चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 66 में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी श्याम मोदी ने वार्ड के विकास को लेकर अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं। उन्होंने कहा कि वार्ड में जनसंपर्क के दौरान सड़क, नाली और साफ-सफाई से जुड़ी समस्याएं सामने आई हैं। इन व्यवस्थाओं को बेहतर करना उनका प्रमुख लक्ष्य रहेगा।

श्याम मोदी ने कहा कि वार्ड 66 बीकानेर का हृदय स्थल और प्रमुख बाजार क्षेत्र है। इसके अंतर्गत तोलियासर भैरूं जी गली, केम रोड, फल बाजार, कोयला गली सहित कई प्रमुख बाजार और मोहल्ले आते हैं। ऐसे में यहां आने वाली महिलाओं और बुजुर्गों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

 

उन्होंने कहा कि मुख्य बाजार में माताओं-बहनों के लिए पर्याप्त और व्यवस्थित सुलभ शौचालय की व्यवस्था नहीं है। उनका प्रयास रहेगा कि वार्ड 66 में महिलाओं के लिए एक साफ-सुथरा और नियमित रूप से मेंटेन होने वाला सुलभ शौचालय बनाया जाए।

 

इसके साथ ही श्याम मोदी ने मातृशक्ति और बुजुर्गों के लिए ई-रिक्शा सेवा शुरू करने का भी दावा किया। उन्होंने कहा कि कोयला गली, गजनेर रोड और अन्य मोहल्लों से नरसिंह मंदिर तथा मंदिर डेरा जैसे स्थानों तक आने-जाने में जरूरतमंद लोगों को सुविधा देने के लिए अपने स्तर पर ई-रिक्शा की व्यवस्था शुरू करने का प्रयास करेंगे।

 

श्याम मोदी ने भाजपा द्वारा बड़ी संख्या में महिलाओं को प्रत्याशी बनाए जाने पर पार्टी का आभार जताते हुए कहा कि मातृशक्ति को नगर निगम में प्रतिनिधित्व का अवसर मिलना सकारात्मक कदम है। उन्होंने वार्ड 66 में सफाई, मूलभूत सुविधाओं और महिलाओं व बुजुर्गों की सुविधाओं को अपनी प्राथमिकता बताया।