

92 बच्चों को कराया गया निःशुल्क स्वर्णप्राशन, विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया उत्साह

बीकानेर, 5 अक्टूबर। राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय के बाल रोग विभाग द्वारा पुष्य नक्षत्र के अवसर पर सोमवार को बच्चों के लिए निःशुल्क स्वर्णप्राशन शिविर एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
शिविर का शुभारंभ प्राचार्य प्रतिनिधि डॉ. सुरेश सैनी एवं उप अधीक्षक सुरजीत कौर की उपस्थिति में धन्वंतरि पूजन के साथ किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के चिकित्सक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
शिविर में शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. कैलाश कटारिया एवं डॉ. आशा खत्री द्वारा कुल 92 बच्चों को निःशुल्क स्वर्णप्राशन कराया गया।

बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतियोगिताओं में भाग लिया। प्रतियोगिताओं में भव्य शर्मा, स्नेहा, विधि, गुरुदिता सिंह, प्रद्युम्न सोनी, मनप्रीत कौर, मनन, राधिका, लक्ष्मी, मिहिका एवं दक्ष विजेता रहे।
विजेता बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए आयुर्वेदिक औषधि निर्माता कंपनी चरक की ओर से दीपक एवं नखत सिंह द्वारा बच्चों को उपहार प्रदान किए गए।
शिविर के सफल आयोजन में डॉ. हंसराज चौधरी, डॉ. जयदीप गोठवाल, डॉ. के.सी. अरोड़ा, डॉ. लालचंद, नर्स उमा पाल, नर्स विजयलक्ष्मी सहित समस्त चिकित्सा स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।
